कैटरीना कैफ निर्माता नहीं बनेंगी
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने निर्माता बनने की बात को नकार दिया है। चर्चा थी कि अभिनेत्री एक फ्रांसीसी फिल्म 'ए ला फोली. पास डू टॉट' का रीमेक बनाने जा रही हैं लेकिन अभिनेत्री ने कहा है कि वह अपने करियर से बेहद खुश हैं।
कैटरीना ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम की इस तरह की अफवाहें कहां पैदा होती हैं। उन्होंने इस दिशा में कोई संकेत नहीं दिया है।
खबर थी कि कैटरीना फ्रांसीसी फिल्म 'ए ला फोली. पास डू टॉट' ('वह मुझे प्यार करता है.. वह मुझे प्यार नहीं करता है') के रीमेक में एक ऐसी छात्रा का किरदार कर रही हैं जिसे एक विवाहित डॉक्टर से प्यार हो जाता है।
अभिनेत्री ने कहा, "वैसे यह दिलचस्प कहानी लगती है लेकिन इस फिल्म या किसी अन्य फिल्म के लिए मेरे निर्माता बनने की बात सही नहीं है। ये सब केवल अटकलें हैं।"
हाल ही में कैटरीना की फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अभिनय किया है। कैटरीना की आने वाली फिल्म प्रियदर्शन की 'दे दना दन' है, जिसमें उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











