अलग-अलग रोल से खुद को चैलेंज करती हूं : आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने हर फिल्म में अलग अलग तरह के रोल निभाए हैं। इस पर उनका कहना है कि वो बस खुद को चैलेंज करना चाहती हैं।
स्टुडेंट ऑफ द ईयर में स्टाइलिश और उड़ता पंज़ाब में एकदम देसी रोल करने वालीं आलिया भट्ट हमेशा ही अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। यही कारण है कि इतनी कम उम्र में अालिया सफलता की इतनी उड़ान भर चुकी हैं। अलग अलग तरह के रोल निभाने पर आलिया का कहना है वो इन्हें एक चुनौती के रूप में लेती हैं।

आलिया ने बताया कि उनका अलग अलग रोल को चुनने का मकसद ये है वो खुद को चैलेंज करना चाहती हैं। इसका कतई मकसद ये नहीं है कि वो इनसे अपनी प्रतिभा को दिखाना चाहती हैं। आलिया ने कहा मैं काफी खुश हूं जो मैं ऐसे रोल करने के काबिल हूं। ऐसे रोल को स्वीकार कर के मैं बस खुद को चैलेंज करना चाहती हूं।
रणवीर ही नहीं लड़की को भी किस कर रही हैं वाणी कपूर!
स्टुडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं आलिया ने हाईवे, 2 स्टेट्स, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में अलग अलग तरह के किरदार निभाकर वाकई में खूब वाहवाही बटोरी है। अब आलिया आपको शाहरुख खान के साथ डियर ज़िंदगी में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications