अभिनय में वापस लौटने का इरादा नहीं : जितेंद्र

अभी मेरा ऐसा कोई ईरादा नहीं है| जब जितेंद्र से उनके समकालीन अभिनेता अमिताभ बच्चन की नयी फिल्म बुङ्ढा होगा तेरा बाप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मैं इसे देखना चाहता हूं|
मैंने अपने दोस्तों के साथ योजना बनायी है| खबर सुनी है कि फिल्म बेहतरीन है| जब उनसे इस फिल्म में अमिताभ जैसी भूमिका करने के विषय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी ऐसा नहीं कह सकता| फिल्म पहले देखनी होगी| उसके बाद ही बता पाऊंगा कि उस तरह का किरदार निभा सकता हूं कि नहीं| जितेंद्र रियलिटी शो एक्स फैक्टर इंडिया में विशेष अतिथि के तौर पर नजर आये हैं|


Click it and Unblock the Notifications











