''मुझे दंगल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई दिलचस्पी नहीं''
आमिर खान का कहना है कि उन्हें दंगल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई दिलचस्पी नहीं है।
आमिर खान की फिल्म दंगल बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती नज़र आ रही है। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई है और पहले दिन का कलेक्शन 29.78 करोड़ रुपए की कमाई की है। लेकिन आमिर खान का कहना है कि उन्हें दंगल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई दिलचस्पी नहीं है।

आमिर ने बताया कि वो बस यही चाहते हैं कि ये फिल्म लोगों के दिलों तक पहुंच जाए। आमिर ने बताया कि ये नॉन हॉलीडे का समय है और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कितनी कमाई होती है उसके बारे में वो ज्यादा नहीं सोचते हैं। वो बस यही चाहते हैं कि ये फिल्म लोगों को पसंद आए।
BOX OFFICE: आमिर खान की 'दंगल'.. पहले दिन की धमाकेदार कमाई!
वो आगे बोले कि लोगों के दिलों में अगर ये फिल्म उतरती है तो यही हमारी सबसे बड़ी जीत होगी। आमिर खान ने कहा कि उनके लिए पैसा ज़्यादा मायने नहीं रखता।


Click it and Unblock the Notifications