..................... I’m not getting married – Rani Mukherjee | रानी मुखर्जी ने शादी की अफवाहों का खंडन किया - Hindi Filmibeat

रानी मुखर्जी ने शादी की अफवाहों का खंडन किया

By Jaya Nigam

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की शादी की अफवाहें चरम पर हैं। साथ ही नो वन किल्ड जेसिका की रिलीज की तारीख भी नजदीक है। इसलिए अब रानी मुखर्जी इन अफवाहों को दरकिनार कर अपने करियर पर एक बार फिर फोकस करना चाहती हैं। रानी ने इन अफवाहों का खंडन किया है कि वह आदित्य चोपड़ा के साथ अगले साल फरवरी में शादी करने वाली हैं।

रानी मुखर्जी की खबरें

रानी कहती हैं कि फिलहाल तो वह सिर्फ अपनी फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। उनहोने और आदित्य ने ऐसा कुछ भी प्लान नहीं किया है। रानी कहती हैं कि वह अपने प्रशंसकों को अपनी शादी की खबर जरूर देंगी। रानी के मुताबिक उनकी जेम्मेदारी अपने प्रसंसकों के प्रति भी है इसलिए ऐसा कुछ होते ही वह इस बारे में अपने फैस को जरूर सूचित करेंगी।

फिल्म नो वन किल्ड जेसिका में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने और प्रोडक्शन रॉनी स्क्रूवाला ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी एक तेज-तर्रार पत्रकार बनी हैं जो धुआंधार चेन स्मोकर है और खुल कर गाली-गलौच का इस्तेमाल करती है। फिल्म 7 जनवरी 2011 को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X