..................... I’m not dying for a Hollywood project right now Says Anushka Sharma - Hindi Filmibeat

''मैं हॉलीवुड में काम करने के लिए मर नहीं रही हूं''

अनुष्का शर्मा ने कहा कि वो हॉलीवुड में जाने की कोई जल्दी नहीं हैं।

By Shivani Verma

हाल ही में दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म 'xXx: The Return of The Xander Cage' रिलीज़ हुई है और वहीं प्रियंका चोपड़ा की भी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के रिलीज़ होने में ज्यादा समय नहीं है। यो फिल्म इस साल मई में रिलीज़ हो रही है।

i-m-not-dying-a-hollywood-project-right-now-says-anushka-sharma

दीपिका और प्रियंका को हॉलीवुड में देखकर निश्चित तौर पर कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस हॉलीवुड में जाने का सपना देखती होंगी। लेकिन अनुष्का शर्मा का इसे लेकर कुछ और ही कहना है। अनुष्का ने अमेरिकन फिल्म में काम करने की बात पर अपना विचार रखा है।

हर्षवर्धन ने फिल्मफेयर डेब्यू अवार्ड के सवाल पर दिलजीत दोसांज का परफेक्ट रिएक्शन

अनुष्का से जब पूछा गया कि क्या वो भी हॉलीवुड फिल्मों में जाना चाहती हैं तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि मैं अभी तक ऐसा कुछ नहीं देख रही, और मुझे ऐसा लगता है कि जो होना होता है वो हो जाता है। अगर मेरे सामने कुछ अच्छा आया तो मैं ज़रूर इसके बारे में सोचूंगी, लेकिन इस समय मैं हॉलीवुड में आने के लिए मर नहीं रही हूं।

अनुष्का से पूछा गया कि बॉलीवुड में से हॉलीवुड में जाना बॉलीवुड सितारों के लिए अगली बड़ी चीज़ है, तो इसका जवाब देते हुए अनुष्का ने बताया कि कोई भी कहीं भी काम की शुरुआत कर सकता है, ये सब उसके पसंद पर निर्भर करता है, चाहे वो बॉलीवुड हो, हॉलीवुड हो या कोरियन हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X