'मैं करण जौहर को डेट नहीं कर रहा हूं' - फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने बताई सच्चाई!
Recommended Video
बीते दिनों डाइरेक्टर- प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जहां सभी सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा फैशन डिजाइनल प्रबल गुरुंग का मैसेज। जिसके बाद अफवाह शुरु हो गई कि करण जौहर और प्रबल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बहरहाल, प्रबल ने सभी अफवाहों को शांत करते हुए कहा कि वह करण को डेट नहीं कर रहे, जन्मदिन पर उन्होंने सिर्फ मस्ती में तस्वीर डाली थी।
बता दें, करण जौहर के जन्मदिन पर प्रबल ने इंस्टाग्राम पर करण के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर डाली और लिखा- जब प्यार किया तो डरना किया.... बस फिर क्या था फैन्स ने इसका सीधा सीधा एक ही मतलब निकाला कि करण जौहर और प्रबल पार्टनर हैं। और देखते देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई।

बता दें, अब यह तस्वीर प्रबल ने सोशल मीडिया से डिलीट कर दी है। साथ ही उन्होंने लोगों को सफाई देते हुए बयान लिखा है- No, I am not dating @karanjohar He is my dearest friend, mentor, buddy and a big brother. (नहीं, मैं करण जौहर को डेट नहीं कर रहा हूं। वह मेरे अच्छे मित्र, गुरु और बड़े भाई की तरह हैं।)
प्रबल ने अपने पोस्ट में लिखा- क्या हम कुछ मजाक कर सकते हैं? मुझे यह कहते हुए दुख और निराशा हो रही है, लेकिन आधिकारिक तौर पर - मैं करण जौहर के साथ रोमांटिक रिश्ते में नहीं हूं।
उन्होंने आगे लिखा- यह लोगों की गलतफहमी है कि हम लोग रिलेशनशिप में हैं। करण मेरे सबसे प्यारे दोस्त हैं। हमने साथ में अच्छे बुरे दिन देखे हैं। बता दूं, मैं 5 साल से ज्यादा एक रोमांटिक रिलेशनशिप में रहा हूं लेकिन करण के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ।


Click it and Unblock the Notifications
