..................... I'm not bold enough for item numbers: Sonakshi Sinha | Salman Khan | सोनाक्षी सिन्हा ने किया आइटम डांस से इंकार - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा ने किया आइटम डांस से इंकार

sonakshi-sinha
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'दबंग' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह आइटम डांस नहीं करना चाहती हैं। सोनाक्षी कहती हैं, "नहीं, मैं ऐसे गानों का हिस्सा कभी नहीं बनना चाहूंगीं क्योंकि मैं बहुत शर्मीली हूं।

मैं उतनी हिम्मत नहीं जुटा सकती और मुझे लगता है कि मलाइका अरोड़ा खान फिल्म के आइटम गाने (मुन्नी बदनाम) में बेहतरीन दिखी हैं। लेकिन मैं वैसा नहीं कर सकती और मैं ऐसा करना भी नहीं चाहती।"

देखें : सलमान को धोखा दे रहीं सोनाक्षी?

सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और उस समय उनका वजन 30 किलोग्राम अधिक था, लेकिन उन्होंने सलमान खान से अपना वजन घटाने का वादा किया था। सोनाक्षी ने कहा, "सलमान ने मुझसे वादा किया था कि यदि मैं अपना वजन कम कर लेती हूं तो वह अपनी फिल्म में मौका देंगे। मैंने कठिन परिश्रम करना शुरू कर दिया और मुझे अपना वजन कम करने में दो वर्ष लगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X