लीजिये अब जूही ने नफरत-बेरूखी को किया सलाम
दरअसल जूही चावला अपनी फिल्म 'गुलाब गैंग' को मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं। फिल्म में उन्होंने पहली बार नकारात्मक भूमिका निभाई है। इसलिए जूही ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे नफरत पसंद आ रही है। वास्तव में, मैं पहली बार खुश हूं कि आप मुझसे नफरत कर सकें।" उन्हें महिला प्रधान फिल्म में खलनायिका की भूमिका निभाने के लिए बहुत तारीफ मिली है।
Did You Know: माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'पुकार' में निगेटिव रोल किया था
जूही ने अपनी पिछली पोस्ट में लिखा था, "आपका बहुत बहुत शुक्रिया..मैं 'गुलाब गैंग' को मिली इस प्रतिक्रिया से अभिभूत और शुक्रगुजार हूं। आप सभी का शुक्रिया।"
'गुलाब गैंग' की तस्वीरें
'गुलाब गैंग' के निर्देशक सौमिक सेन हैं। फिल्म में माधुरी दीक्षित भी है जिन्होंने कि फिल्म में एक आम ग्रामीण महिला का रोल प्ले किया है। फिल्म में जूही एक राजनेता के रोल में हैं और खलनायिका का रोल प्ले किया है। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म पर गुलाबी गैंग ने काफी आरोप लगाये थे , वह लोग कोर्ट भी गये थे लेकिन उन्हें ही मुंह की खानी पड़ी औऱ शुक्रवार को फिल्म पूरे भारत में रिलीज हुई और समीक्षकों की पहली पसंद बन गयी है।
Did You Know: माधुरी दीक्षित ने फिल्म पुकार में निगेटिव रोल किया था। हालांकि यह फिल्म कमर्शियली तो चली नहीं लेकिन इस फिल्म को अवार्ड बहुत सारे मिले।


Click it and Unblock the Notifications












