मेहनती किसान जैसा हूं मैं : ममूटी

ममूटी की इस नई फिल्म की शूटिंग यहां टेक्नोपार्क में हो रही थी। उन्होंने कहा, "किसी भी फिल्म की सफलता में हमेशा कई लोगों के प्रयासों का योगदान होता है। मैं इस विचार में भरोसा करता हूं कि कोई अच्छी फिल्म नहीं बना सकता यह बस अपने आप ही हो जाता है।"
ममूटी ने कहा कि वह अपने आप को महान नहीं मानते इसलिए किसी भी फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्मों का चुनाव करते समय सावधान रहते हैं। उनकी अगले साल भी चार या पांच फिल्में प्रदर्शित होंगी और उन सभी में ममूटी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











