..................... I’m just excited to be a part of this wonderful industry says Ahaan Pandey - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर एक्साइटेड हैं अहान पांडे, खुद किया खुलासा

By Shweta K

बहुत दिनों से हम कभी शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की बॉलीवुड में एंट्री की बातें सुनते हैं तो कभी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली की। इनके अलावा श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा खान भी हमेशा चर्चाओं में रहती थीं और आखिरकार अब डेब्यू भी करने जा रही हैं। लेकिन इन सबके अलावा चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे का डेब्यू भी हमेशा सुर्खियों में रहता है।

जी हां अहान पांडे के पापा चिक्की पांडेय/अतुल पांडे भी जाने माने बिजनस मैन हैं। शाहरूख खान के अतुल पांडे काफी अच्छे दोस्त हैं।IANS से बातचीत में अहान पांडे ने खुलासा किया कि वो बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं और मौका मिलने पर जल्द ही एंट्री लेंगे।

i-m-just-excited-be-part-this-wonderful-industry-says-ahaan-pandey

उन्होंने बातचीत में कहा कि "मैं इस खूबसूरत इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए एक्साइटेड हूं। फिल्म और एक्टिंग में मुझे हमेशा से दिलचस्पी थी। ग्लैमर नहीं लेकिन फिल्म की वजह से मैं इस ओर आकर्षित हुआ हू। मैं मंजिल तक पहुंचने के लिए और इस सफर के लिए काफी एक्साइटेड हूं। "

अहान ने साथ ही ये भी बताया कि वो रॉकस्टार, 3 इडियट्स या चक दे इंडिया जैसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहेंगे।उन्होंने कहा कि "इन फिल्मों से मैं जाना कि इंडस्ट्री कितना वर्सटाइल हो सकता है। मैं हर तरह के डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहूंगा जो मेरा बेस्ट मुझसे निकालने में सफल हों।" आपको साथ ही बता दें कि अहान पांडे और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X