कॉमेडी फिल्म बनाकर खुश हूं: मधुर भंडारकर

हास्य फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' के निर्देशक भंडारकर ने बताया, "जब मैं 'चांदनी बार' फिल्म बना रहा था तो तब्बू ने मुझसे कहा, 'तुम एक हास्य फिल्म क्यों नहीं बनाते हो'। मुझे उसे पूरा करने में 10 साल लग गए। लेकिन मैं खुश हूं आखिरकार मैंने हास्य फिल्म बना ली है।"
फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' के एक कार्यक्रम के दौरान मधुर के अलावा फिल्म के कलाकार अजय देवगन, इमरान हाशमी, ओमी वैद्य, श्रुति हसन और श्रद्धा दास भी मौजूद थी।
भंडारकर ने कहा, "मैंने पहली बार कॉमेडी फिल्म बनाई है और मैं उम्मीद करता हूं जिस तरह से दर्शकों ने इससे पहले मेरी फिल्मों को पसंद किया है उसी तरह से इस फिल्म को भी पसंद करेंगे।"
उन्होंने फिल्म के शीर्षक का सुझाव देने के लिए वरिष्ठ फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मैं शत्रुघ्न जी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने ही यह नाम सुझाया था।"


Click it and Unblock the Notifications











