आमिर खान की अगली फिल्म की ऐक्ट्रेस तय!
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी और अभिनेता आमिर खान एक बार फिर रुपहले पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने 2005 में साथ काम किया था। रीमा कागती की रहस्य से भरी नई फिल्म में वे साथ दिखेंगे।
रानी मुखर्जी की अन्य खबरें पढ़ें
रानी ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मैं आमिर के साथ एक फिल्म कर रही हूं। बीते बरसों के दौरान हमारे बीच ताल-मेल बेहतर हुआ है, इसलिए इस फिल्म में हमारी जोड़ी बेहतर होगी।" उन्होंने कहा, "मेरे लिए आमिर के साथ काम करना बहुत अच्छी बात है और खासकर तब जबकि हमें साथ में काम किए काफी लम्बा समय हो गया है। हमारी अंतिम फिल्म 'मंगल पांडे: द राईजिंग' थी। उसके बाद से हमने साथ काम नहीं किया है।"
रानी ने यह भी कहा कि आमिर और शाहरुख खान उनके पसंदीदा अभिनेता हैं। उन्होंने कहा, "शाहरुख और आमिर हमेशा से मेरे पसंदीदा रहे हैं और मैंने व्यवसायिक के साथ निजी जिंदगी में भी उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन दोनों के साथ इतनी अच्छी फिल्मों में काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











