किंग नहीं जोकर हूं : अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार खुद को किंग नही बल्कि जोकर कहते है।
अक्षय की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'कमबख्त इश्क' को दर्शकों ने सराहा है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वह दर्शकों को हंसाना चाहते हैं, इसी कारण वह खुद को किंग नहीं बल्कि जोकर मानते हैं।
अक्षय ने कहा, "देखिए, मैं जोकर हूं। आप मुझे किंग मत कहिए। मैं पहले भी जोकर था और आज भी जोकर ही हूं। मुझे दर्शकों पर पूरा भरोसा है। उन्हें मेरा काम पसंद आता है, इसी कारण वे मुझे प्यार करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











