'बिग बॉस' जरूर देखती हैं चुलबुल पांडे की अम्मा

बीते जमाने की हॉट ब्यूटी डिंपल कपाड़िया..वैसे तो काफी व्यस्त रहती हैं लेकिन जितनी भी मसरूफ क्यों ना हों वह कलर्स के विवादित लेकिन सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉको देखने का वक्त जरूर निकाल लेती हैं क्योंकि वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जो कि शो के होस्ट हैं, की बहुत बड़ी फैन हैं।

'बॉबी' से प्रसिद्धि पाने वाली यह अभिनेत्री बॉलीवुड पार्टियों में बमुश्किल ही दिखती है। आपको क्या व्यस्त रखता है? इस सवाल पर डिंपल ने कहा, "पता नहीं मैं क्या करने में व्यस्त हूं लेकिन मैं बहुत व्यस्त हूं। मेरे पास स्वयं के लिए भी समय नहीं है।"

अपनी दैनिक दिनचर्या को सविस्तार बताते हुए 56 वर्षीया डिपल ने कहा, "मैं नानी हूं, इसलिए मैं नवासों साथ होने का आनंद लेती हूं। मुझे संस्कृत श्लोकों से प्यार है और मैं उन्हेंयाद करने की कोशिश करती हूं, यह मेरा शौक है।"

उन्होंने कहा, "मुझे व्यस्त रखने के लिए पर्याप्त काम है और मुझे 'बिग बॉस' देखना पसंद है। मैं उसका पूरा आनंद लेती हूं, कोई भी कड़ी नहीं छोड़ती।"

मालूम हो कि सलमान खान के साथ डिंपल कपाड़िया ने फिल्म दबंग में काम किया था। साल 2010 की सबसे बड़ी हिट फिल्म दबंग में वह सलमान खान यानी चुलबुल पांडे की मांबनी थीं।

इन दिनों डिंपल कपाड़िया अपनी आने वाली फिल्म 'वाट द फिश' में बिजी हैं, जिसमें वह उत्तर प्रदेश की एक वृद्धा के किरदार में दिखेंगी। फिल्म के वर्ष 2014 की शुरुआत में प्रदर्शित होने की संभावना है।

डिंपल आखिरी बार फिल्म 'कॉकटेल' में दिखी थीं। वाट द फिश' के निर्देशक गुरमीत सिंह हैं जिन्होंने हाल ही में कहा था कि उनकी आने वाली फिल्म केलिए डिंपल ही सर्वश्रेष्ठ थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X