हां थी वसीम से मोहब्बत लेकिन अब वो मेरे प्यारे दोस्त हैं बस: हुमैमा
हां थी वसीम से मोहब्बत लेकिन अब वो सिर्फ दोस्त हैं बस...
फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुमैमा ने अपने से जुड़ी कई बातों पर भी प्रकाश डाला और उस राज से भी पर्दा उठाया जिसको जानने के लिए दुनिया बेकरार है। हुमैमा ने माना कि एक वक्त था जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हैंडसम प्लेयर्स में से एक वसीम अकरम से बेइंतहा प्यार करती थीं।
हुमैमा ने कहा कि जब वो 23 साल की थीं तो 45 साल के वसीम से प्यार कर बैठी थीं। वसीम भी उन्हें प्यार करते थे लेकिन बाद में यह रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया लेकिन हम आज भी अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे की इज्जत करते हैं।
18 साल की उम्र में ही हुमैमा की शादी हो गई थी लेकिन दो साल बाद उनका तलाक हो गया था। लेकिन जिंदगी के इतने बड़े आघाता से हुमैमा टूटी नहीं और उन्होंने इस कड़वी सच्चाई को स्वीकारते हुए जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और वो आज पाकिस्तान की टॉप मोस्ट कमासुत अभिनेत्रियों में से एक हैं।
फिलहाल हुमैमा अपनी फिल्म 'राजा नटवरलाल' को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म में उनके हीरो इमरान हाशमी हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देश कुणाल देशमुख हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/waqWldvxw_M?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












