मां को पर्दे पर देखना चाहते हैं मिमोह
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती का कहना है कि वह अपनी मां और गुजरे जमाने की अभिनेत्री योगिता बाली को एक बार फिर से पर्दे पर देखना चाहते हैं। वैसे योगिता की ऐसी कोई योजना नहीं है।
मिमोह ने कहा, "मैं मां को फिर से अभिनय की दुनिया में देखना चाहता हूं। मैंने उन्हें कई बार कहा भी कि वह फिर से फिल्मों में काम करें लेकिन बाद में महसूस किया कि पापा के साथ शादी के बाद उन्होंने सबकुछ छोड़ दिया क्योंकि व्यक्तिगत तौर पर वह परिवार को अधिक अहमियत देती हैं।"
बॉलीवुड को योगिता ने अंतिम फिल्म 'आखिरी बादल' दी थी, जिसमें वह मिथुन के साथ नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











