'आशिकी 2' के गाने सुनने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं रीतेश
मुंबई। अभिनेता रीतेश देशमुख का कहना है कि वह आजकल 'आशिकी 2' के गानों को सुन रहे है, इस फिल्म के गाने उन्हें इतना पसंद हैं कि पूरे समय उनकी कार में यह गाने बजते रहते हैं। रीतेश का कहना है कि फिल्म के गाने बेहद शानदार हैं।
गौरतलब है कि फिल्म 'अाशिकी 2' 26 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य किरदार निभाये हैं। फिल्म का गाना 'तुम ही हो' आजकल सर्वाधिक चर्चा में बना हुआ है।

इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं। फिल्म ने अपने रिलीज के पहले सप्ताह में ही 20 करोड़ से अधिक का व्यवसाय किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ ही हालीवुड मूवी 'आइरन मैन 3' भी रिलीज हुई थी। पर इसके बावजूद 'अाशिकी 2' दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही।
रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म की खास चर्चा थी।


Click it and Unblock the Notifications











