''मैं सलमान खान से बहुत प्यार करती हूं.. और उनसे शादी करना चाहती हूं..''
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, यह कहना है सुल्तान में सलमान खान की बेटी का किरदार निभा रहीं सूजी का। सलमान खान को लेकर उनकी दिवानगी तो तभी फेमस हो गई थी, जब बजरंगी भाईजान देखकर सूजी ने रो रोकर बुरा हाल कर लिया था।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सूजी ने कहा कि, 'मैं सलमान खान से बहुत प्यार करती हूं..मैं उनसे शादी करना चाहती हूं..वो हैं चिकन सलमान..' सूजी ने बताया कि उन्हें सलमान उतने ही पसंद हैं, जितना कि उन्हें चिकन.. यानि की बहुत ज्यादा।
SURPRISE: 'सुल्तान' में मिलेगा सलमान का डबल डोज!

सूजी ने सलमान खान और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म के लिए पार्ट्स की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि वे सलमान खान की हर फिल्म देखती हैं और बॉडीगॉर्ड का गाना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।
कोई शक नहीं कि सलमान खान को बच्चों से बहुत लगाव है। लिहाजा, सूजी के साथ भी वे सेट पर काफी समय गुजारते हैं और बातें करते हैं। अली अब्बास जफर ने निर्देशन में बन रही यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
यहां देंखे, सुल्तान के सेट की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications