खुद का भी मजाक बना सकता हूं : अरबाज खान

बॉलीवुड की 'फैशन' और 'हलचल' जैसी फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाओं में नजर आने वाले अभिनेता अरबाज खान जल्द ही छोटे पर्दे के रिएलिटी हास्य कार्यक्रम 'कामेडी सर्कस' के जज के रूप में दिखाई देंगे।

कार्यक्रम 'कामेडी सकर्स' के प्रतिभागी शो में किसी को भी निशाने पर ले लेते हैं यहां तक कि उन्होंने शो की जज अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह तक को नहीं छोड़ा और गाहे बगाहे उनका मजाक बनाते रहते हैं। अरबाज का कहना है कि वह अपना मजाक बनाए जाने की स्थिति को अच्छी तरह संभाल सकते हैं, क्योंकि वह हास्य की भावना को समझते हैं। कार्यक्रम में अरबाज को उनके भाई सोहेल खान की जगह पर लिया गया है।

Arbaaz Khan
अरबाज ने अर्चना की तारीफ करते हुए कहा, "अर्चना बड़े ही अच्छे ढंग से कार्यक्रम में अपना उत्तरदायित्व निभाती आई हैं। प्रतिभागी शो में उनका भी मजाक बनाते हैं और कभी-कभी तो ज्यादा ही बातें बनाते हैं। आपको ऐसी स्थिति में अपने ही ऊपर हंसना पड़ता है।"

अरबाज को लगता है कि दर्शक और शो के जज यह समझते हैं कि यह सब सिर्फ मजाक है और लोगों को हंसाने के लिए है।

उन्होंने कहा, "हमें बिल्कुल भी पता नहीं होता कि कोई बात किस हद तक मजाक हो सकती है, लेकिन हमें यह समझना होता है कि यह किसी का नुकसान करने के इरादे से नहीं है। यदि आप जज की कुर्सी पर बैठे हैं और दूसरों पर मजाक सुनकर हंस सकते हैं तो खुद पर होने वाले मजाक सुन सकने की क्षमता भी आप में होनी चाहिए।"

यह पूछे जाने पर कि शो में उनको लेने की वजह सोहेल का अपनी फिल्म 'मेंटल' के निर्देशन में व्यस्त हो जाना है, अरबाज ने कहा, "मैं हमेशा से ही टीवी पर काम करने को इच्छुक था, कुछ प्रस्ताव भी मिले पर मुझे कुछ जंचा नहीं। जब सोहेल अपनी फिल्म में व्यस्त हो गए तो इस शो के मालिकों को उनकी जगह कोई न कोई तो चाहिए था। उनके अपने मापदंड थे और उन्हें मेरी जरूरत थी, तो उन्होंने मुझसे पूछा।"

अर्चना शुरू से ही शो से जुड़ी हुई हैं, जबकि सोहेल पिछले दो सालों से शो में उनके साथ जज की भूमिका निभा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X