बिपाशा की चाहत..हनी सिंह के साथ एक गाना मिल जाये..बस
एक बार फिर से... हनी सिंह कि दिवानी कोई बॉलीवुड हसीना निकली। इस बार हनी की दिवानी बनी है हिंदी सिनेमा की सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक बिपाशा बसु जो कि अपनी आने वाली फिल्म 'क्रियेचर 3 डी' का प्रमोशन करने के लिए टेलीविजन रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' में पहुंची थी।

हनी सिंह की गायिकी की दिवानी बिपाशा ने कहा कि वो रैपर यो यो हनी सिंह से इस कदर प्रभावित हुई हैं कि अब उनके साथ काम करना चाहती हैं। बिपाशा ने कहा, "हनी सिंह के गाने बहुत मशहूर हैं। लोग उनके गाने पसंद करते हैं और आप उन पर डांस कर सकते हैं। बिपाशा ने उनकी तारीफ में कहा कि वह 'एकदम सज्जन' पुरुष हैं।
बिपाशा ने सोमवार रात माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "यो यो आपका शुक्रिया! आप बहुत ही सज्जन और बेहतरीन कलाकार हैं। आपसे हुई मुलाकात सच में प्यारी थी! क्या शानदार शो है! इंडियाज रॉ स्टार!"
मालूम हो कि फिल्म 'क्रियेचर 3 डी' में बिपाशा बसु और पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास नकवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। जिसके बारे में बिपाशा ने कहा है कि उनकी फिल्म डरावनी नहीं है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/3rON-Juyr7Y?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











