प्राची को पसंद है गरबा और डांडिया

यही वजह है कि वह बहुत खुश है और सभी त्योहार धूमधाम से मनाना चाहती है। नवरात्रि शुरु हो गये हैं। प्राची को देवी पर विशेष श्रद्धा है। उसे नवरात्रि का यह पर्व बहुत प्रिय है।
प्राची ने कहा कि उसे नवरात्रि में डांडिया और गरबा खेलना बहुत अच्छा लगता है। वह हर साल इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा लेती है। इस बार हालांकि वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है लेकिन वह इसके लिये समय जरुर निकालेगी।
प्राची ने कहा कि वह नवरात्रि में अक्सर घर से बाहर डांडिया खेलने निकल जाती थी और सारी रात बाहर खेलती रहती थी।


Click it and Unblock the Notifications