पहली नजर में अमिताभ ने चुराया था दिल : जया बच्चन

पढ़े : KBC ने बांटे पैसे अमिताभ ने लूटा दिल
जया ने कहा कि उन्हें अमिताभ से पहली नजर में ही मुहब्बत हो गई थी। उन्होंने पहली बार अमिताभ को पुना के संस्थान में देखा था, और मुझे लगा कि वाकई बंदे में कुछ खास बात है, और वो मुझे बहुत अच्छे लगे थे। हालाकि उस समय अमिताभ काफी दुबले पतले थे, मेरे साथियों ने मेरा खूब मजाक उड़ाया था कि मुझ जैसी छोटी कद काया वाला को लंबू पसंद आ गया है, साथियों ने अमित को 'स्टिक' कहकर बुलाया था, जिस के कारण मेरा उनसे तगड़ा झगड़ा हुआ था।
आपको बता दें कि आज अमिताभ-जया के रिश्ते को 37 बरस हो गए हैं। उनके प्यार, समर्पण और समझदारी की लोग मिसाल देते हैं। जया और अमिताभ एक-दूसरे के पूरक कहे जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications