5 दिन शूट और शाहिद कपूर का 4 किलो वजन हुआ कम..SHOCKING
पद्मावती की नई रिलीज डेट भले अभी ना आई हो लेकिन फैन्स को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के लिए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण सहित हर शख्स ने बहुत ही कड़ी मेहनत की है। फिल्म को बनने में लगभग 2 साल लगे हैं और हर स्टार ने इस फिल्म के लिए खास ट्रेनिंग ली है।
शाहिद कपूर ने हाल में ही एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए खासकर तलवारबाजी की ट्रेनिंग ली है। उन्होंने कहा है कि तलवारबाजी बहुत ही अलग तरह का कौशल है...मैंने हर तरह से इसे अच्छे से सीखने और करने की कोशिश की है।शाहिद कपूर ने कहा कि "मैं 30-40 किलो की तलवार लेकर अभ्यास करता था।ये शारीरिक रूप से काफी चुनौती भरा था। मैंने 5 दिन में 4 किलो वजन कम किया।"

शाहिद कपूर ने ये भी बताया कि किस तरह वो संजय लीला भंसाली क्या चाहते हैं ये समझने की कोशिश करते थे।शाहिद कपूर ने फिल्म रिलीज में हो रही देरी के बारे में बात करते हुए कहा कि "हम आशा करते हैं कि फिल्म जल्द ही रिलीज हो, ऑथॉरिटी इसमें हमारी मदद करें, हालांकि मुझे अभी फिल्म का रिलीज डेट नहीं पता है।"
शाहिद ने फिल्म के कंटेंट के बारे में बात करते हुए कहा कि "मुझे नहीं लगता कि फिल्म में कुछ भी ऐसा है जिसपर सवाल उठाया जा सके। हमारा संविधान कहता है कि जब तक साबित ना हो जाए आप आरोपी हैं दोषी नहीं। पद्मावती देखने के बाद ही लोगों क अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications