..................... I'll probably just be standing there staring at him says Tiger Shroff on dance face off with hrithik Roshan - Hindi Filmibeat

ऋतिक के साथ डांस फेस-ऑफ, मैं बस खड़ा होकर उन्हें देखता रह जाऊंगा-टाइगर श्रॉफ

By Shweta K

अगर आज की तारीख में बॉलीवुड के बेस्ट डांसिंग स्टार्स की बात की जाए तो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दोनों बॉलीवुड के बेस्ट डांसर्स माने जाते हैं। दोनों ने ही कई सालों तक डांस सीखा है। टाइगर श्रॉफ पिछले लगभग 4 सालों से बॉलीवुड में बतौर एक्शन अपना दमखम दिखा चुके हैं।फिलहाल टाइगर श्रॉफ बागी 2 के प्रमोशन में लगे हुए हैं लेकिन बागी 2 के बाद टाइगर श्रॉफ यशराज फिल्म्स के बैनर तले अगली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।फैन्स को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और हो भी क्यों ना आखिर दर्शक भी जानते हैं दोनों को साथ देखना भी काफी मजेदार होगा।

i-ll-probably-just-be-standing-there-staring-at-him-says-tiger-shroff-on-dance-face-of-with-hrithik

बागी 2 के प्रमोशन के दौरान ही टाइगर श्रॉफ से एक लीडिंग अखबार ने पूछा गया कि क्या लोगों को फिल्म में आपके और ऋतिक रोशन के डांस फेस-ऑफ की उम्मीद करनी चाहिए?इस सवाल का जवाब देते हुए टाइगर श्रॉफ ने कहा कि "ऋतिक रोशन मेरे अल्टीमेट हीरो हैं और मुझे नहीं पता कि उनके साथ फ्रेम शेयर करते समय मैं डांस कर पाउंगा भी या खड़ा होकर बस उन्हें देखता रहूंगा।मैं उनसे इस कदम प्रभावित हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि हम दोनों स्क्रीन पर मैजिक क्रिएट कर सकें।"

बहरहाल अगर दोनों साथ में डांस करेंगे तो जाहिर सिनेमाघरों में सिर्फ तालियां और सीटियां ही बजेंगी। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए वाणी कपूर को बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया है। फिल्म के बारे में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बात भी की।

उन्होंने कहा कि "ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को एक साथ लाने के लिए सबसे जरुरी एक दमदार कहानी का होना जो दोनों एक्टर्स के साथ न्याय कर सके। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा कि "इस स्थिति में स्क्रिप्ट का अह्म किरदार होता है क्योंकि दोनों एक्टर्स को लगना चाहिए कि उनका किरदार काफी मजबूत है। दो हीरो की फिल्मों में चैलेंज कास्टिंग नहीं स्क्रिप्टिंग होती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X