दिल्ली के लाल किला मैदान में 'बैंग-बैंग' हीरो रितिक करेंगे रावण का वध
इन दिनों बॉलीवुड के नायाब हीरों में से एक रितिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म 'बैंग-बैंग' को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ आनंद की यह फिल्म दशहरे पर रिलीज हो रही है। इसलिए इस फिल्म का प्रमोशन दशहरे स्टाइल में किया जा रहा है।
इसी के मद्देनजर रितिक रोशन को दिल्ली में दशहरे के उत्सव में शामिल होने का मौका मिला है। रितिक दिल्ली के लाल किला मैदान में लव कुश समिति की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में शिरकत करेंगे।
इस बारे में रितिक ने खुद मीडिया को बताया, उन्होंने कहा कि मैं वहां रहूंगा। मैंने कभी ऐसा (धनुष से तीर चलाना) नहीं किया, लेकिन मैं इसका इतिहास जानता हूं। मुझे यकीन है कि मुझे इसमें मजा आएगा। रितिक ने कहा कि वह बुराई पर अच्छाई की जीत के फलसफे में पूरी तरह यकीन रखते हैं।
50 साल पुरानी लव कुश रामलीला समिति के सचिव अर्जुन कुमार ने कहा कि , "रितिक धनुष-बाण का प्रयोग करेंगे और रावण के पुतले को धराशायी करेंगे। यह सब तीन अक्टूबर को शाम छह बजे होगा।"
रितिक की फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघऱों में पहुंची रही हैं। रितिक के साथ कैटरीना कैफ भी आपको फिल्म में दिखायी पड़ेंगी। फिल्म हॉलीवुड फिल्म डे एंड नाइट की रीमेक है। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं।


Click it and Unblock the Notifications












