शो की विजेता ही बनेगी 'राहुल की दुल्हनिया'

रियल्टी शो 'राखी का स्वयंवर' से प्रचलित थीम पर आधारित इस शो में राहुल जिस लड़की को पसंद करेंगे। उस से शादी भी करेंगे। इससे पहले 'राखी का स्वयंवर' के विजेता इलेश और राखी ने शो खत्म होने के बाद एक-दूसरे से किनारा कर लिया था। लेकिन तलाकशुदा राहुल का कहना है कि वह शो के दौरान तलाश की गई दुल्हन से ही शादी करेंगे। चैनल इस कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार से शुरू होगा।
रियलिटी शो में 15 लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले राहुल अपनी बचपन की दोस्त श्वेता के साथ विवाह बंधन में बंध चुके हैं। शादी के कुछ ही महींनों के अंदर श्वेता ने राहुल से तलाक ले लिया था।
चैनल टेलीविजन राखी सावंत राहुस महाजन रियल्टी शो channel rahul mahajan rakhi sawant reality show telivision


Click it and Unblock the Notifications