'मुझे लोग डर्टी ही देखना चाहते हैं'
जब मीडिया ने इस बारे में इमरान से बात कही तो इमरान ने कहा कि उन्हें किसी तारीफ की जरूरत नहीं है उन्हें पता है उन्हें लोग पसंद करते हैं तभी तो उनकी फिल्में देखने लोग पहुंचते हैं, इस बात के लिए वो लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।
इमरान ने अपने किसिंग लवर की इमेज के बारे में मुस्कुराते हुए बोला कि क्या करूं मैं, मुझे लोग डर्टी ही देखना चाहते हैं। इमरान ने कहा कि अगर लोग ही ऐसा चाहते हैं तो मैं क्या कर सकता हूं? मुझे अच्छा लगता है कि लोग मुझे किसिंग मैन बुलाते हैं।
गौरतलब है कि अपने लगभग नौ साल के करियर में इमरान ने मर्डर, जन्नत और डर्टी पिक्चर जैसी डर्टी लेकिन हिट फिल्में की है लेकिन उन्होंने शंघाई जैसी फिल्में करके भी लोगों का दिल जीतने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उन्हें पसंद नहीं किया।
फिल्म राज 3 ने अभी तक करीब 34-35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में इमरान-बिपाशा और इमरान-ईशा के कई लिपलॉल सींस हैं। फिल्म को एक कार्ड दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












