इतिहास आकृष्ट करता है : आशुतोष गोवारिकर

khelein hum jee jaan sey
फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर ने 'लगान' और 'जोधा अकबर' के बाद ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित तीसरी फिल्म बनाई है। गोवारिकर कहते हैं कि वह जानबूझकर ऐसी नहीं बनाते, लेकिन वह इसी तरह की फिल्मों की ओर आकर्षित होते हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं जानबूझकर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म बनाने की कोशिश नहीं करता लेकिन कुछ ऐसे विषय हैं जिनके प्रति मैं वास्तव में बहुत आसानी से स्वाभाविक रूप से आकर्षित हो जाता हूं और उन्हें अभिव्यक्त करने के लिए मैं इतिहास की मदद लेता हूं। जब मैं स्कूल में था तो इतिहास में मेरी कोई रुचि नहीं थी लेकिन अब यह मुझे आकर्षित करता है।"

उन्होंने कहा कि वह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की तीन फिल्में बना चुके हैं लेकिन फिर भी उन्हें आधुनिक या समसामयिक विषय आकर्षित नहीं करते हैं। वैसे गोवारिकर कहते हैं कि उनके लिए कहानी सबसे ज्यादा महत्व रखती है। गोवारिकर की नई फिल्म 'खेलें हम जी जान से' ब्रिटिश भारत के चटगांव पर आधारित है। फिल्म की कहानी 18 अप्रैल, 1930 को एक रात में हुए श्रृंखलाबद्ध हमलों और उसके बाद के हालात पर आधारित है।

मानिनी चटर्जी की किताब पर आधारित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।गोवारिकर ने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने एक साल तक शोध किया और पांच महीनों में इसकी शूटिंग हुई। 'खेलें हम जी जान से' तीन दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X