मुझे अदृश्य होना पसंद है : अक्षय खन्ना

Aakrosh
प्रतिभाशाली अभिनेता अक्षय खन्ना अपनी नई फिल्म 'आक्रोश' के प्रचार-प्रसार के लिए सामने आ गए हैं लेकिन वह स्वीकार करते हैं कि उन्हें मीडिया से दूर रहना पसंद है। अक्षय ने कहा, "मैं लोगों की निगाहों से दूर रहना चाहता हूं। मैं हमेशा सुर्खियों में नहीं छाया रहना चाहता। कुछ लोग ऐसे हैं जो हर कहीं छाए रहना चाहते हैं और हमेशा उपलब्ध रहते हैं। मुझे यह पसंद नहीं है। मुझे अदृश्य रहना पसंद है।" फिल्मोद्योग में अक्षय को उनके एकांतवास के लिए जाना जाता है।

वैसे अक्षय अपनी नई फिल्म के प्रचार-प्रसार में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वह कहते हैं कि जब उनकी फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है तो वह जो भी कर सकते हैं वह सब करेंगे। उन्होंने कहा, "जब मैं अदृश्य रहता हूं तो खूब फिल्में देखता हूं। मैं बहुत पढ़ता हूं, मेरे पास दोस्त और परिवार हैं इसलिए मैं उनके साथ समय बिताता हूं। मैं खूब सोता हूं।" अक्षय ने अपने अभिनेता-राजनेता पिता विनोद खन्ना की 1997 में आई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

पैंतीस वर्षीय अक्षय ने 'ताल', 'बॉर्डर', 'दिल चाहता है', 'हमराज', 'हंगामा', 'हलचल', 'गांधी-माय फादर' और 'रेस' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। अक्षय कहते हैं, "मैं वर्तमान में विश्वास करता हूं, एक बुरी फिल्म करने से बेहतर है कि घर बैठा जाए। मैं अपने करियर से बहुत संतुष्ट हूं।

जब मैंने अपना पहला दृश्य दिया था, तब से अब तक 16 साल हो गए हैं। यह बहुत लम्बा समय है। एक अरब लोगों की आबादी में बहुत कम लोगों को फिल्मों में काम करने का अवसर मिलता है। इसलिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। बतौर एक अभिनेता जीवनयापन करना आसान नहीं है। इसलिए मैं बहुत खुश हूं।" अक्षय की पिछली फिल्म 2009 में प्रदर्शित हुई 'शॉर्टकट-द कॉन इज ऑन' थी। अब शुक्रवार को उनकी नई फिल्म 'आक्रोश' प्रदर्शित होने जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X