मिमोह ने बार टेंडर की जिंदगी जी

By Staff

Mimoh Chakraborty
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पुत्र मिमोह चक्रवर्ती अपनी आने वाली फिल्म 'स्पैगटी 24 इंटू 7' के लिए पब और बार का दौरा करते नजर आ रहे हैं। मिमोह का मानना है कि फिल्म में 'बारटेंडर' का किरदार निभाने के लिए यह जरूरी था।

मिमोह ने बताया, "मैं मुंबई के अलावा कोलकाता के पव और बार में भी गया। मैं फिल्म में बेहतर तरीके से बारटेंडर की भूमिका निभाना चाहता था। इसके लिए मैंने तीन महीने तक छानबीन की। पब में शराब परोसने की हर तरकीब को नजदीक से देखा।"

उन्होंने बताया, "एक बार टेंडर ग्राहक से किस प्रकार बात करता है। कैसे अपना काम करता है। सभी बातों को मैंने काफी करीब से देखा है। यही वजह है कि फिल्म में अभिनय के दौरान मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। मैं काफी सहज महसूस कर रहा था। "

फिल्म 'स्पैगटी 24 इंटू 7' कहानी पूरी तरह से बार में काम करने वाले बार टेंडर की जिंदगी पर है। फिल्म का निर्देशन गौरव पांडे ने किया है। गौरतलब है कि इससे पहले मिमोह ने फिल्म 'जिमी' में अभिनेता की भूमिका निभाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X