सीख गई हूं दबाव में काम करना: कैटरीना कैफ

By Neha Nautiyal

अभिनेत्री कैटरीना कैफ कहती हैं कि मीडिया का दखल शुरू में तो उन्हें परेशान करता था लेकिन अब उन्होंने दबावों से निपटना सीख लिया है।

कैटरीना कहती हैं, "मीडिया में आई निजी जीवन की खबरों ने मुझे कभी-कभी बहुत परेशान किया, खासकर तब जब इन खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं होती लेकिन बाद में लोग मीडिया के इस तरह के दबावों से निपटना सीख लेते हैं, मैंने भी सीख लिया है।" कैटरीना कहती हैं, "मैं जान चुकी हूं कि मीडिया और फिल्मी हस्तियां हमेशा साथ रहते हैं और अब मुझे अपना रुख स्पष्ट करने की जरूरत महसूस नहीं होती और न ही मैं इस सब की परवाह करती हूं।''

इस साल जून में कैट 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' प्रदर्शित होगी। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर और काल्की कोचलिन ने भी अभिनय किया है। इसके बाद कैटरीना की 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X