मुझे पता है कि यूथ क्या चाहता है: बप्पी लहरी

अपनी सफलता से खुश बप्पी लहरी का कहना है कि उन्हें पता है कि युवा पीढ़ी क्या चाहती है जिसे वो हमेशा पूरा करते हैं और यही उनकी सफलता का राज है। फिल्म और गाने की कामयाबी ने उन लोगों के मुँह पर ताले लगा दिये हैं जो मुझे चुका हुआ कहने लगे थे।
आपको बता दें कि अस्सी के दशक मे धमाल मचाने वाले बप्पी लहरी ने एक से एक डांस नंबर दिये हैं जिनका आज भी कोई तोड़ नहीं है। बप्पी दा को उनके झूमने वाले संगीत के लिए ही जाना जाता है। चाहे वो मिठुन दा का ...आई एम ए डिस्को डांसर हो... या फिर अमिताभ साहब का पग घूंघरूं... हो लोग आज भी इन गानों पर थिरकने से बाज नहीं आते हैं।
वैसे पिछले काफी समय से बप्पी दा की दुकान खाली चल रही थी लेकिन एक बार फिर से उन्होंने द डर्टी पिक्टर से जोरदार वापसी की है और दर्शकों खासकर युवाओं के दिलों में जगह बना ली है।


Click it and Unblock the Notifications











