मैं बिकाऊ अभिनेता नहीं हूं: सुशांत सिंह

सुशांत का कहना है, "बड़े बजट की फिल्मों में लोग मुझे बड़ी भूमिका नहीं देते हैं। वह मुझे मुख्य भूमिका में नहीं लेना चाहते क्योंकि मैं ज्यादा बिकाऊ अभिनेता नहीं हूं।" सुशांत कहते हैं, "मुझे यह पता है और मैं अपने काम से ही खुश हूं। वास्तव में मैं गम्भीर सिनेमा को लेकर काफी खुश हूं जहां निर्देशक स्टार की जगह एक अभिनेता को वरीयता देते हैं।"
रामगोपाल वर्मा की 'जंगल' में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले सुशांत ने ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि पर आधारित चर्चित फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'शहर' में भी काफी उम्दा अभिनय किया था।


Click it and Unblock the Notifications











