नेशनल अवार्ड जीतने पर अक्षय का फाइनल रिएक्शन..'मैं इसका हकदार हूं"
अक्षय कुमार ने हाल में एक बयान में कहा है कि मुझे पता है कि मैं इस अवार्ड का हकदार हूं।
नेशनल अवार्ड के लिए जब से अक्षय कुमार के नाम की घोषणा हुई एक नई कंट्रोवर्सी खड़ी हो गई। किसी ने इसका सर्मथन किया तो किसी ने कहा कि कई स्टार्स थे जो अक्षय कुमार से ज्यादा इस अवार्ड के हकदार थे। अक्षय कुमार ने कभी इसपर कुछ नहीं बोला।
अभी बुधवार को ही उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किया। एक बार फिर अक्षय कुमार से यही सवाल किया गया तो इस बार उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया और ऐसा जवाब दिया कि इसके बाद कोई भी कंट्रोवर्सी की गुंजाइश नहीं बचती है।

मैं कभी भी इतना गौरवान्वित और महसूस नहीं किया। कोई भी मेरे जैसा दिन रात काम करता है और कुछ ऐसा मिलता है ये तो सिर्फ सम्मान नहीं बल्कि ऐसा पल होता है जब लगता है कि सबकुछअच्छा और अर्थपूर्ण है। यहां तक पहुंचने के लिए अपनाया गया सफर आसान नहीं था।"
साथ ही कंट्रोवर्सी पर भी उन्होंने कहा कि "मैं बस इतना जानता हूं कि मैं इस अवार्ड का हकदार हूं। मैं कभी
भी अपने काम पर इतना गर्व नहीं किया जितना आज कर रहा हूं। कोई भी Cyber lashing आज मुझसे मेरा दिन नहीं छिन सकती है।"


Click it and Unblock the Notifications











