"पद्मावती में दीपिका बिल्कुल रानी के जैसी लग रही हैं...मैं कभी नहीं दिख सकती हूं"
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म राज़ी की शूटिंग में लगी हुई हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। हाल में अनुपमा चोपड़ा और राजीव मंसद के साथ एक पॉडकास्ट शो में उन्होंने बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण और पद्मावती के बारे में खुलकर बात की।
आलिया भट्ट ने इस दौरान कहा कि "मैंने अभी तक परफॉर्मेंस नहीं देखी लेकिन ट्रेलर जरूर देखा है। मुझे दीपिका पादुकोण पद्मावती के किरदार में बहुत ही अच्छी लगी। वो बहुत ही खूबसूरत लग रही है और मुझे पता है कि मैं कभी भी ना वैसी दिख सकती हूं और ना एक्टिंग कर सकती हूं। वो बिल्कुल रानी की तरह लगती हैं। मैं उन्हें कहा भी कि आप बहुत अच्छी लग रही हैं।मुझे पता है कि वो बहुत ही कमाल करने वाली हैं और फिल्म का मैं सच में इंतजार कर रही हूं।'

आलिया भट्ट पहले भी दीपिका पादुकोण की तारीफ कर चुकी हैं। वहीं पद्मावती का पहला गाना 'घूमर' आज रिलीज किया गया है। ये गाना और दीपिका पादुकोण का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाना रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा।
Recommended Video

आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह , रणवीर सिंह अल्लाउद्दीन खिलजी और दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications