..................... I keep an eye on what my kids watch: Kajol - Hindi Filmibeat

ख्याल रखती हूं कि बच्चे कहीं उल्टा-सीधा तो नहीं देख रहे: काजोल

I keep an eye on what my kids watch: Kajol
बहुमुखी प्रतिभा की धनी काजोल... अपने परिवार और बच्चों के लिए फिल्मों से दूर हैं। अपने बच्चों की बेहतरीन परवरिश में लगीं हुईं काजोल की पूरी कोशिश है कि वो अपने बच्चों को बेहतरीन संस्कार और आदतें दें।

इसलिए उनकी नजर हर पल अपने बच्चों पर होती है कि कहीं उनके बच्चे कुछ उल्टा-सीधा तो नहीं देख रहे हैं। काजोल इस बात को लेकर सचेत हैं कि उनके बच्चे टीवी पर क्या देख रहे हैं क्योंकि उनके लिए ये दिन सीखने के हैं।

Shocking News: टूटने की कगार पर काजोल-अजय की शादी

आपको बता दें कि काजोल को इस साल मदर्स डे पर 'माइटी मदर' पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 'छोटा भीम' और 'माइटी राजू' जैसे बच्चों के कार्यक्रम बनाने वाले 'ग्रीन गोल्ड एनिमेशन' ने रविवार को मदर्स डे पर काजोल को 'माइटी मदर' का सम्मान देने का फैसला किया है।

मालूम हो कि काजोल अपनी बेटी न्यासा (11) और युग (3) के साथ टीवी शो देखती हैं। काजोल ने बताया, "मेरे पास देखने वाले और ना देखने वाले चैनलों और कार्यक्रमों की सूची भी है, इसलिए अगर मैं वहां नहीं भी होती हूं तो भी उनकी निगरानी रहती है। मुझे लगता है कि बच्चों को समझाने के लिए माता-पिता को सख्त होना चाहिए और कुछ निश्चित दिशा-निर्देश को स्पष्ट रखना चाहिए। इसलिए मेरे बच्चे, मेरे द्वारा बनाई गई सीमाओं के भीतर खुश हैं।"

काजोल ने कहा, "ये उनके सीखने के दिन है, वे बातों को तेजी से पकड़ते हैं, और अभी जो सीख रहे हैं वहीं साथ रखेंगे। एक तरह से संवेदनशील उम्र है, इसलिए आपको सचेत रहना चाहिए कि बच्चे क्या देख रहे हैं और क्या पढ़ रहे हैं।" काजोल 'माइटी राजू' टीवी शो पर आधारित फिल्म 'माइटी राजू : रियो कालिंग' को लेकर काफी रोमांचित हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक काजोल, ने अपने करियर के शीर्ष पर अजय देवगन से शादी करके घर बसा लिया। खास से लेकर आम महिला और लड़कियों की प्रेरणा और आदर्श फिल्मों में कम टीवी एड में ज्यादा दिखायी पड़ती हैं जिसकी एक खास वजह है और वह है उनके बच्चे।

काजोल का कहना है कि उनके लिए उनके बच्चे किसी भी चीज से पहले हैं। बस एक-दो साल और बात है जब मेरे बच्चे समझदार हो जायेंगे तब मैं आराम से फिल्मों में सक्रिय हो जाऊंगी। मैं टीवी एड में इसलिए दिखायी पड़ती हूं ज्यादा क्योंकि एड को शूट करते समय टाइम कम लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X