तो क्या शाहरूख कहते हैं.. तू जागे मैं सो जाऊं..

सबको पता है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख पूरी तरह से एक फैमिली मैन हैं जिनके लिए उनकी पत्नी और बच्चे ही उनकी दुनिया है। दौलत और शौहरत की बुलंदी पर बैठे किंग खान ने अपने बारे में एक बड़ी ही खूबसूरत बात ट्विटर पर लिखी है। शाहरूख ने ट्विट किया है कि "मैं जब अपने बच्चों को सुलाने जाता हूं तो हमेशा स्वयं ही सो जाता हूं। जरूर उनके आलिंगन और मेरी थकान के बीच कोई नाता है।"

मालूम हो कि शाहरूख ने अपनी पत्नी गौरी खान से लवमैरिज की थी। उन्हें शादी से दो बच्चे आर्यन और सुहाना है, हाल ही में उन्हें सैरोगेट चाइल्ड अबराम हुआ है। फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के बाद शाहरूख लंबा ब्रेक लेने की फिराक में हैं। वह अपना सारा वक्त अपने आप औऱ अपनी फैमिली को देना चाहते हैँ।

साल 2013 शाहरूख के लिए काफी लकी रहा है जहां उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने सफलता के सारे कीर्तिमान तोड़ दिये वहीं उन्हें इस साल फिर से बेटे का बाप बनने का गौरव प्रदान हुआ है। लेकिन अगस्त में चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज के बाद किंग खान ने जरा भी आराम नहीं किया औऱ अपनी दोस्त फराह खान के प्रोजेक्ट हैप्पी न्यू ईयर में व्यस्त हो गये जिसके लिए उन्हें कई घंटो तक दुबई में शूटिंग करनी पड़ी है।

इसलिए किंग खान ने कहा है कि वह हैप्पी न्यू ईयर के बाद एक लंबा ब्रेक लेंगे और परिवार के साथ छुट्टियां बितायेंगे। शाहरूख ने कहा कि उनके पास मनीष शर्मा, राहुल ढोलकिया, अनुराग कश्यप, आर बाल्की जैसे काफी निर्माता-निर्देशकों के ऑफर हैं लेकिन अभी उन्होंने किसी को हां नहीं बोला है लेकिन जब भी बोलेंगे वह जरूर सबको बता देंगे। फिलहाल तो वह फराह की फिल्म के बाद थोड़ा आराम करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X