जब रज्जो ने कहा.. जुल्मी रे जुल्मी उचट गयी निंदिया...

15 नवंबर को बड़े पर्दे पर दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं जिनका नाम है रामलीला और रज्जो। जहां रामलीला फिल्म बड़े बैनर और भव्यता की वजह से लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है वहीं दूसरी ओर रज्जो फिल्म एक अलग सी पटकथा की कारण चर्चित है। फिल्म में पहली बार अभिनेत्री कंगना रनाउत ने तवायफ का रोल निभाया है। कंगना अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

कंगना ने कहा कि वह लंबे समय से किसी ऐसी फिल्म का इंतजार कर रही थी जिसमें वह अपनी डांस प्रतिभा दिखा सके और वह मौका उन्हें विश्वास पाटिल की फिल्म रज्जो में मिला है। फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसे उसका पति सुहागरात को ही छोड़कर चली जाती है और वह सुहाग की सेज से तवायफ के कोठे पर पहुंच जाती है। फिल्म में उनके कोस्टार उनसे 7 साल छोटे पारस अरोड़ा है।

कंगना ने दावा किया है कि रज्जो.. उनके लिए माइल स्टोन साबित होगी। कंगना अपनी फिल्म को लेकर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं और उन्हें खुशी है कि त्योहारों के मौसम में उसका प्रदर्शन होने जा रहा है।

उन्होंने कहा, "'रज्जो' वास्तव में मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे खुशी है कि त्योहारों के इस मौसम में उसका प्रदर्शन होगा।" फोर पिलर्स फिल्म्स के निर्माण तले बनी 'रज्जो' में पारस अरोड़ा, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर व जया प्रदा ने भी अभिनय किया है। देखें: रज्जो फिल्म का गाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X