''काश सलमान खान के साथ मेरी फिल्म ईद पर रिलीज हो....''
निर्देशक रेमो डिसूजा ने उममीद जताई है कि सलमान खान के साथ उनकी अगली फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो। बता दें, रेमो सलमान के साथ एक डांस फिल्म बनाने जा रहे हैं।
कोरियोग्राफर- डाइरेक्टर रेमो डिसूजा ने ऐसी उम्मीद जताई है कि सलमान खान के साथ बन रही उनकी अगली फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो पाए। बता दें, रेमो डिसूजा सलमान खान के साथ एक डांस- ड्रामा फिल्म बना रहे हैं। जहां सलमान 13 साल की बेटी के पिता के रूप में दिखेंगे।
रेमो डिसूजा ने कहा कि सलमान की अपनी अलग डासिंग स्टाइल है, जिसे इस फिल्म में पूरी तरह बदल दिया गया है। मैंने हर फिल्म में कोशिश की है कि एक्टर्स डांसर्स की तरह ही दिखें.. चाहे वरूण हो या श्रद्धा.. सलमान के साथ भी वैसा ही होगा। उन्हें अभी अपने साइज से आधा होना है।
#Record: क्या आमिर, क्या सलमान.. 2016 में इस स्टार ने किया सबको पीछे!

वहीं, फिल्म रिलीज की बात पर रेमो ने उम्मीद जताई है उनकी फिल्म ईद के मौके पर ही रिलीज हो। क्योंकि ईद सलमान खान के लिए बहुत लकी है।


Click it and Unblock the Notifications