सालों से बन-बिगड़ी रही है ऋतिक- विशाल की जोड़ी.. क्या अब होगें एक!
[बॉलीवुड न्यूज] कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म 'दि डिपार्टेड' की बॉलीवुड रिमेक में नजर आने वाले हैं। जिसमें ऋतिक लियोनार्डो डी कैपरियो की भूमिका निभाने वाले हैं और यह फिल्म होगी विशाल भारद्वाज की।

अब आपको बता दें, इस खबर में थोड़ी अफवाह शामिल है तो थोड़ी सच्चाई भी है। जी हां, ऋतिक और विशाल भारद्वाज पहली बार एक साथ आने वाले हैं। लेकिन विशाल ने यह बात साफ की है कि उनकी फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'दि डिपार्टेड' की रिमेक नहीं होगी। निर्देशक ने बताया है कि ऋतिक के साथ उनकी फिल्म बिल्कुल नए विषय पर होगी।
'हैदर' के बाद विशाल भारद्वाज अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने माना है कि, हां, सालों की प्लानिंग के बाद आखिरकार वे और ऋतिक पहली बार साथ आए हैं। निर्देशक ने बताया कि वह अपनी हर फिल्म रिलीज के बाद ऋतिक से मिलते हैं औक ऋतिक भी अपनी हर फिल्म के बाद विशाल से मिलते हैं। दोनों काफी सालों से एक साथ काम करने की प्लानिंग में थे, लेकिन सही समय का इंतजार था।
पढ़ें- Ohh..आमिर के बाद अब ऋतिक रोशन होंगे न्यूड!
बहरहाल, लगता है विशाल और ऋतिक की जोड़ी को साथ देखने का समय आ गया है। हालांकि विशाल ने अभी फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी है। उन्होंने सिर्फ इस बात की पुष्टि की है उनकी फिल्म दि डिपोर्टेड की रिमेक नहीं होगी। इसके बारे में उन्होंने 6-7 साल पहले सोचा था। आपको बता दें, इस फिल्म के निर्माता होंगे साजिद नाडियावाला।
फिलहाल, ऋतिक रोशन आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदारो की शूटिग में व्यस्त हैं। लेकिन उम्मीद है उनके फैंस को विशाल के साथ उनकी जोड़ी का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications












