और काम करने की उम्मीद है: वहीदा रहमान

By Neha Nautiyal

भारत के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए नामित किए जाने पर बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री वहीदा रहमान ने सिनेमा उद्योग में और काम करने की उम्मीद जाहिर की है।

शशि, वहीदा, खय्याम को पद्म भूषण

रहमान ने कहा, "मैं सचमुच बेहद खुश हूं। प्रशंसा से तो ईश्वर खुश हो जाता है, मैं तो एक प्राणी मात्र हूं। मैं बहुत खुश हूं कि भारत सरकार ने मुझे इसके लिए चुना। मुझे और अधिक काम करने की उम्मीद है।" अभिनेत्री को फिल्म 'प्यासा' और 'गाइड' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। 72 वर्षीय रहमान मुम्बई में रहती हैं। वह फिलहाल बेंगलुरू में हैं।

रहमान ने कहा, "यह संयोग ही है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी फिल्म 'रंग दे बसंती' के 26 जनवरी को पांच साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। मेहरा और उनकी पत्नी भारती बेहद उत्सुक थे कि मैं वहां मौजूद रहूं लेकिन बेंगलुरू में बहुत सारा काम होने की वजह से मैं वहां नहीं जा पाई। मैं मुम्बई की तरह यहां भी पुरस्कार पाने का आनंद महसूस कर रही हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X