माधुरी करेंगी इंदिरा गाँधी की भूमिका

By Staff

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इंदिरा गांधी की भूमिका स्वीकार करने के बारे में अभी कुछ तय नहीं किया है। माधुरी का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उनकी आदर्श हैं पर उन्होंने अभी इस भूमिका को निभाने के लिए अपनी सहमति नहीं दी है।

माधुरी के मुताबिक " फिल्म निर्माता कृष्ण शाह ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने का प्रस्ताव रखा है। वह चाहते कि मैं यह भूमिका निभाऊं। मेरे घर आकर उन्होंने इस विषय पर शोध सामग्री मुझे दिखाई। मैं उनकी तैयारियों से खासा प्रभावित हुई। लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। हम अभी बातचीत कर रहे हैं।"

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी अंतिम बार यशराज फिल्म्स की फिल्म "आजा नच ले" में दिखी थीं।

माधुरी ने कहा कि उनका निर्णय इस बात पर निर्भर करेगा कि यह फिल्म कहां फिल्मायी जायेगी और शूटिंग कितनी लंबी चलेगी। उनका निर्णय इस बात पर भी निर्भर करेगा कि इस फिल्म से जुड़ने वाले अन्य कलाकार कौन हैं।

फिल्म निर्माता कृष्णा शाह ने कम बजट वाली दो फिल्में "हार्ड रॉक जोंबिज" 1985 में अमेरिकी बाजार के लिए और हिन्दी फिल्म "शालीमार" को 1978 में निर्देशित किया था जो बाक्स ऑफिस पर पिट गयीं थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X