"27 सालों से मैंने ये काम किया ही नहीं....आजतक!" - सलमान खान
कोई यकीन नहीं करेगा कि सलमान खान जैसा स्टार भी स्ट्रगल कर सकता है। लेकिन सलमान ने कॉफी विद करण के 100वें एपिसोड में ये बात शेयर की। सोहेल - अरबाज़ ने भी उनकी मेहनत की जमकर तारीफ की।
सलमान खान और स्ट्रगल सुनकर ही काफी अजीब लग रहा है ना। लेकिन सलमान ने इस स्ट्रगल पर कॉफी विद करण में बात की। और सोहेल - अरबाज़ ने सलमान के इस स्ट्रगल की जमकर तारीफ की।
सलमान ने बताया कि पहले वो काफी मस्तमौला थे लेकिन एक बार उन्होंने देखा कि उनके पापा कितनी मेहनत कर रहे हैं, इतने बच्चों को अच्छी तामील देने के लिए। उस दिन के बाद सलमान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, और जितनी हो सकती थी उतनी मेहनत की।

वहीं सोहेल - अरबाज़ ने अपनी असफलताओं पर बोला कि जब मेहनत करने का समय था, हम कुछ और ही कर रहे थे। केवल सलमान थे जो मेहनत कर रहे थे, इसलिए उनके पास वो सब है जो मेहनत का फल होता है।
[#Blockbuster: तीन खान...एक घंटा और 2016 का सबसे धमाकेदार शो]
27 सालों में सलमान ने आज तक कोई छुट्टी नहीं ली है। वो काम प्लान करता है। वहीं हमलोग आए दिन केवल हॉली़डे प्लान करते रह जाते हैं। सलमान 27 सालों से केवल काम कर रहे हैं। जानिए सलमान के स्ट्रगल की दास्तान -


Click it and Unblock the Notifications