''मैंने अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे बेस्ट कलाकारों के साथ काम किया है.. ''
Recommended Video

फिल्म रेड में नकारत्मक भूमिका निभाकर तारीफें बटोर रहे एक्टर सौरभ शुक्ला का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड के बेस्ट कलाकारों के साथ काम किया है। उनके सह-कलाकार उनके भीतर के सर्वश्रेष्ठ अभिनय को बाहर लाने में मदद करते हैं।
रेस 3 से सलमान खान की पहली झलक.. एकदम धमाकेदार
फिल्म रेड में जितनी तारीफ अजय देवगन ने बटोरी है.. उतने ही पॉपुलर हो रहे हैं विलेन बने सौरभ शुक्ला। फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार लिखा गया है। अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा, रेड की शूटिंग के दौरान मैंने उनके साथ लगभग 60 दिन बिताए। इससे मुझे उन्हें इंसान के रूप में जानने में मदद मिली।

उन्होंने कहा, अजय देवगन बहुत शांत सयंमित व्यक्ति हैं। वह आसानी से नहीं खुलते, लेकिन सेट पर कोस्टार्स से वह काफी बातें करते हैं। सिर्फ कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि कैमरे के इतर भी।
बॉलीवुड में दशकों से काम कर रहे सौरभ शुक्ला ने कहा, मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे कुछ अद्भुत कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। जॉली एलएलबी, जॉली एलएलबी 2 हो या बर्फी, पीके मैंने बॉलीवुड के बेस्ट कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी वजह से मैं भी चमका हूं।


Click it and Unblock the Notifications











