''मैंने अवार्ड पाने के लिए किसी को पैसे नहीं खिलाए हैं..'' अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने कहा कि मैंने आजतक कभी अवार्ड जीतने के लिए किसी को फोन नहीं किया या पैसे नहीं दिये हैं।
अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। लेकिन यह देशभर में खुशी से ज्यादा कंट्रोवर्सी का विषय बन गई। लोग यह मानने को तैयार ही नहीं थे कि दंगल और नटसम्राट जैसी दमदार फिल्मों के सामने अक्षय कुमार को रूस्तम और एयरलिफ्ट के लिए अवार्ड दिया गया।
Clear Hai.. ''मेरी अगली फिल्म में अजय देवगन हैं.. अक्षय कुमार नहीं....''
इसके साथ ही नेशनल अवार्ड के ज्यूरी हेड प्रियदर्शन पर भी निशाना साधा गया। लोगों के अनुसार, प्रियदर्शन अक्षय के करीबी हैं, इसीलिए यह फैसला लिया गया। वहीं, इन विवादों के बीच यह खबर भी आने लगी कि प्रियदर्शन की अगली फिल्म में अक्षय कुमार होंगे।

खैर, अब अक्षय कुमार ने सभी बातों का जवाब दिया है। अक्षय कुमार ने कहा- 'इतना कह सकता हूं मैं कि ये अवार्ड भी मैंने ईमानदारी से जीता है। मैंने आज तक चीटिंग नहीं की। ना ही अवार्ड जीतने के लिए किसी को फोन लगाया है, ना पैसे खिलाए हैं.. ना कुछ और किया है।'
जहां एक ओर अक्षय कुमार के विरोध में आवाज उठाया गया.. वहीं दूसरे अक्षय कुमार फैंस उनके सपोर्ट में खड़े हो गए, जिनके हिसाब से अक्षय कुमार बेस्ट एक्टर थे, बेस्ट एक्टर हैं और हमेशा रहेंगे। यहां देखें फैंस की प्रतिक्रिया-


Click it and Unblock the Notifications