रणबीर ने लिया कैट से डांस का क्रेडिट तो कैटरीना ने भी कर दी पोल-खोल
रणबीर कपूर का कहना है कि उन्होंने कैटरीना कैफ को शीला की जवानी और चिकनी चमेली में डांस और एक्स्प्रेशन सिखाया है।
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की जग्गा जासूस जुलाई में रिलीज होगी। हर किसी को यही लग रहा था कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म प्रमोट करेंगे या नहीं । दोनों साथ में कॉन्फ्रेंस करेंगे या नहीं लेकिन आज गलती से मिस्टेक गाने के रिलीज के लिए रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और अनुराग बसु साथ में आए।
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ना सिर्फ साथ बल्कि वो काफी हल्के फुल्के मस्ती मजाक के मूड में थे। दोनों ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी कुछ मजेदार बयान दिए तो कुछ सीरियस बातें भी की। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जग्गा जासूस का पहले आया गाना उल्लू का पट्ठा भी लोगों ने काफी पसंद किया है।
[ Review..पूरा कन्फ्यूजन और हल्की फुल्की कॉमेडी का डोज है बहन होगी तेरी ]
उल्लू के पट्ठा के गाने को भी सराहा गया और गलती से मिस्टेक में तो रणबीर कपूर अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये गाना भी काफी अलग और मजेदार है जिसे हर कोई काफी इंज्वॉय करेंगे। जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रणबीर और कैटरीना के बयान।


Click it and Unblock the Notifications