हुस्न की तारीफ करना कमजोरी है मेरी: रणवीर सिंह

मात्र चंद फिल्मों से ही बॉलीवुड के कैसिनोवा बने अभिनेता रणवीर सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत बड़े फ्लर्टबाज है, जहां किसी सुंदर लड़की को वह देखते हैं तो वहीं वह शुरू हो जाते हैं। जिसके बारे में उनका कहना है कि हां मैं खूबसूरती को काफी पसंद करता हूं और यह मेरी कमजोरी भी है जिसे अगर देखने वाले फ्लर्ट कहते हैं तो कहते रहे मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

अपनी आने वाली फिल्म लुटेरा के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे रणवीर सिंह इन दिनों अपनी कोस्टार सोनाक्षी के कसीदे पढ़ रहे हैं। कभी वह सोनाक्षी के हुस्न की तारीफ करते हैं तो कभी वह उसके अनुशासनात्मक जीवन की।

कुल मिलाकर रणवीर मियां इन दिनों सोनाक्षी से काफी प्रभावित हैं, तभी तो उन्होंने कहा है कि उसके साथ काम करके अच्छा लगा, आगे भी कोई प्रोजेक्ट अगर उनके साथ मिला तो मैं जरूर उसके साथ करना चाहूंगा।

मालूम हो कि रणवीर-सोनाक्षी दोनों फिल्म लुटेरा में पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही है। साइन होने पर लोगों ने इस जोड़ी को मिसमैच कहा था लेकिन फिल्म के गानों और प्रोमो देखकर लोगों ने सोनाक्षी-रणवीर को रोमांटिकली सेक्सी जोड़ी करार दिया है।

आईये आपको दिखाते हैं लुटेरा की कुछ तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X