कोरोना की वजह से घर में बंद टाइगर श्राफ- कहा, "घर पर सिर्फ खा रहा हूं और मोटा हो रहा हूं"
कोरोना की वजह से सभी बॉलीवुड सितारे भी अपने अपने घरों में वक्त गुज़ार रहे हैं। ज्यादातर राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिससे कोई भी बाहर नहीं निकल सकता। ऐसे में सभी फिल्मों की शूटिंग भी बंद हो चुकी है.. और बॉलीवुड स्टार्स ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार के साथ हैं और अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस मौके पर एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर ने कहा, मैं घर पर रहकर सिर्फ खा रहा हूं और मोटा हो रहा हूं।
टाइगर श्राफ ने कहा- मैं ज्यादा से ज्यादा समय अपनी मां, पिता और बहन के साथ गुजार हूं, जिस वजह से मैं बहुत हूं.. लेकिन काश कोरोना जैसी दुभार्ग्यपूर्ण स्थिति के बगैर यह खुशी मिल पाती।

इस वक्त घर में टाइगर अपनी फिटनेस का ध्यान कैसे रख रहे हैं, यह पूछने पर अभिनेता ने कहा- मैंने घर में जिम नहीं रखा है, लेकिन एक ट्रेडमिल है। हालांकि फिलहाल मैं सिर्फ खा रहा हूं और मोटा हो रहा हूं। इस वक्त यदि मैं सोचूं कि मैं फिट हूं.. तो यह सिर्फ एक भ्रम है।
यहां देंखे, घरों में बंद क्या कर रहे हैं आपके फेवरिट सितारे-


Click it and Unblock the Notifications