''मैंने 4 साल से एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है.....''
सोनम कपूर का नाम सुनते ही एक शब्द जो दिमाग में आता है वो है फैशन क्वीन।हालांकि इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि उन्होंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया है जिसमें रांझणा से लेकर नीरजा तक शामिल है। नीरजा के लिए तो उन्हें अवार्ड भी मिला।
हाल में सोनम कपूर ने बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस की फीस में अंतर के बारे में खुलकर बात की। पहले भी सोनम कपूर कई मुद्दों पर अपनी राय रख चुकी हैं। उन्होंने 'वी द वुमन' सेशन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बाकियों के मुकाबले सेकेंडरी ट्रीटमेंट दिया गया।

उन्होंने साफ कहा कि वैसे लोगों के साथ काम नहीं करेंगी जो लिंग के आधार पर भेदभाव करते हों।इसलिए उन्होंने एक साल इंतजार किया और तब जाकर उन्हें रांझणा मिली।
उन्होंने कहा कि "रांझणा में मुझे धनुष से अधिक पैसे दिए गए। मुझे पता है कि मेरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई है। रांझणा के बाद मेरी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नहीं हुई है। इसलिए मुझे पता है कि मैं कितनी लायक हूं।"
वैसे आने वाली फिल्मों की बात करें तो सोनम कपूर अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी। वीरे दी वेडिंग में उनके साथ करीना कपूर नजर आएंगी। फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications